Rajasthan Patwari Cut Off 2025: राजस्थान सरकार द्वारा जारी की गई पटवारी भर्ती उन सभी छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो विद्यार्थी सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। प्रत्येक साल लाखों विधार्थी इस परीक्षा मे बैठते हैं, परंतु इसकी चयन प्रक्रिया मे सबसे महत्वपूर्ण भूमिका इसके cut off marks की होती है।
आज हम इस लेख राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के अनुमानित कट ऑफ का विश्लेषण करेंगे और साथ ही पिछले वर्षों के कट ऑफ प्रवृति/ ट्रेंड, और उन कारणों पर भी चर्चा करेंग जो कट ऑफ के परिणाम को प्रभावित करते हैं। इन सबके साथ आपको आने वाली परीक्षा की तैयारी के टिप्स भी मिलेंगे, जिनस आप अपना स्कोर बेहतर बना सकते हैं।

राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 – संक्षिप्त विवरण
भर्ती संस्था | राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) |
---|---|
पद का नाम | पटवारी |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन परीक्षा (OMR पर आधारित) |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन तथा विश्लेषण |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Patwari Cut Off 2025 (अनुमानित)
राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 का आधिकारिक cut off अभी तक जारी नहीं हुआ है, लेकिन पिछले वर्षों के कट ऑफ का विश्लेषण करके एवं वर्तमान परीक्षा की कठिनाई स्तर को देखते हुए अनुमानित कट ऑफ इस प्रकार हो होगा! यह कट ऑफ सबके सही अनुमानित कट ऑफ है क्योंकि प्रत्येक साल कफ ऑफ पिछले वर्षों के तहत ही होती! साथ ही आधिकारिक कट ऑफ से इस अनुमानित कट ऑफ कोई ज्यादा अंतर नहीं आएगा! अधिकतम 3 से 4 नम्बर तक!
Rajasthan Patwari Expected Cut Off 2025
श्रेणी | अनुमानित कट ऑफ (300 में से) |
---|---|
General | 200-210 |
OBC | 190 – 200 |
SC | 170 – 180 |
ST | 160 – 170 |
EWS | 185 – 195 |
Rajasthan Patwari Previous Year Cut Off 2021
श्रेणी | कट ऑफ (300 में से) |
---|---|
General | 202.50 |
OBC | 195.75 |
SC | 178.25 |
ST | 170.25 |
EWS | 190.50 |
RSMSSB Patwari Previous Year Cut Off Marks 2019
श्रेणी | कट ऑफ (300 में से) |
---|---|
General | 200.00 |
OBC | 193.50 |
SC | 175.25 |
ST | 168.00 |
EWS | 188.75 |
ऊपर प्रदर्शित चार्टों में प्रदर्शित है कि पिछेल वर्षों में सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए हमेशा कट ऑफ 190+ से अधिक जाता है!
राजस्थान पटवारी भर्ती की कट ऑफ को प्रभावित करने वाले कारण
- भर्ती में पदों की संख्या – अगर परीक्षा में अधिक पद होंगे तो पटवारी भर्ती परीक्षा की कट ऑफ कम हो सकती है!
- पेपर की कठिनाई स्तर – परीक्षा में पेपर कठिन आता है तो कट ऑफ घटेगा परंतु परीक्षा में पेपर आसान आया तो कट ऑफ बढ़ेगा।
- परीक्षार्थियों की संख्या – यदि एग्जाम देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होगी तो प्रतियोगिता बढ़ेगी जिसके कारण निश्चित पदों का चुनने के लिए भी कट ऑफ बढ़ाई जाएगी!
- श्रेणी के अनुसार आरक्षण – प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग कट ऑफ तय होता है। जो कि ऊपर दिए हुए चार्ट में दर्शाया गया है!
आगामी पटवारी परीक्षा में कट ऑफ से ऊपर स्कोर कैसे करें?
- सबसे प्रभावी तरीका पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें ताकि पटवारी भर्ती का syllabus ओर पैटर्न को समझा जा सके
- मॉक टेस्ट देना – मॉक टेस्ट देकर आप अपनी समय की प्रबंधता और साथ ही उच्चारण में शुद्धता को सुधार सकते है!
- पटवारी में सबके महत्वपूर्ण हिस्सा करंट अफेयर्स वाले पार्ट का ही होता है जिसमें खासकर राजस्थान जीके और भारत जीके।
- अपनी रीजनिंग और जीके को बेहतर बनाए साथ ही अपने कमज़ोर विषयों को अधिक टाइम देवे!
- निरंतर पुनरावृत्ति या रिवीजन करें , एक बार अपने टॉपिक या छात्र को पढ़ने के बाद शाम को उसी टॉपिक या चैप्टर का पुनः रिवीजन करे क्योंकि रोज़ाना रिवीजन से बेहतर परिणाम मिलते हैं!
निष्कर्ष (Conclusion)
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 मे चयन पान के लिए कट ऑफ के कॉन्सेप्ट को समझना और उसी हिसाब से तैयारी करना बेहद जरूरी है। जहां तक अनुमानित है इस बार भी general और OBC वर्ग का कट ऑफ 190+ से अधिक जाने की संपूर्ण संभावना है।
Friendly motivation:– अगर आप राजस्थान पटवारी परीक्षा के लिए ईमानदारी से तैयारी करते है और साथ ही मॉक टेस्ट व पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र को हल करते हैं तो आसानी से आप कट ऑफ से ऊपर अंक ला सकते हैं।
Important step:– हमारे WhatsApp group को join करे ताकि आपको राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 से जुड़ी तथा अन्य सभी All government exams की ताज़ा जानकारी मिलती रहे। साथ ही आधिकारिक या ओरिजिनल कट ऑफ का नोटिफिकेशन आते ही सबके पहले ओर जल्दी आपको हमारे WhatsApp group में इनफॉर्म किया जाएगा