Rajasthan SI New Vacancy 2023 इंतजार खत्म राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती नोटिफिकेशन और भर्ती प्रक्रिया देखें

राजस्थान पुलिस विभाग में पुलिस सब इंस्पेक्टर (Rajasthan SI New Vacancy 2023) के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रदेश सरकार को सूचना उपलब्ध कराई गई है। पुलिस विभाग द्वारा राज्य सरकार को जारी नोटिफिकेशन पत्र के अनुसार जल्द ही Rajasthan Police Sub Inspector Recruitment 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से कराई जाएगी।

आरपीएससी द्वारा भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन में आवेदन हेतु उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, उम्र सीमा तथा परीक्षा पाठ्यक्रम इत्यादि की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

Rajasthan SI New Vacancy 2023

Rajasthan SI Notification PDF

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का आयोजन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। भर्ती से संबंधित प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 के चुनाव से पहले भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। Rajasthan police Sub Inspector Recruitment 2023 के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपनी तैयारी शुरू कर दे। आरपीएससी द्वारा भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के कुछ दिनों बाद ही लिखित परीक्षा का आयोजन करवा लिया जाएगा। आरपीएससी द्वारा आयोजित पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 में स्नातक पास सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। SI vacancy 2023 के लिए 21 से 25 वर्ष के सभी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। भर्ती के लिए एग्जाम पैटर्न तथा उम्र सीमा से संबंधित जानकारी आर्टिकल में नीचे अलग से दी गई है।

RPSC SI Vacancy 2023 Details

राजस्थान प्रदेश में पुलिस उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित करवाए जाते हैं। RPSC SI recruitment 2023 notification लगभग 900 से ज्यादा पदों के लिए जारी किया जाएगा। राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन आरपीएससी द्वारा करवाया जाएगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों से फिजिकल टेस्ट और साक्षात्कार लिया जाएगा। परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 के ऑफिशल नोटिफिकेशन की जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े रहे।

Rajasthan SI New Vacancy 2023 Syllabus

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का आयोजन राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से करवाया जाता है। आयोग द्वारा भर्ती कुल तीन चरणों में संपन्न कराई जाती है। भर्ती के लिए प्रथम चरण में उम्मीदवारों से लिखित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट दोनों की कट ऑफ लिस्ट में उत्तीर्ण रहने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। तीनों चरणों में सफल उम्मीदवारों की अलग से फाइनल कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। फाइनल कट ऑफ लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को ही दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया जाएगा। SI recruitment 2023 के आयोजित तीनों चरणों की संक्षिप्त जानकारी नीचे अलग से दी गई है।

RPSC SI Recruitment 2023 Written Exam

राजस्थान पुलिस विभाग में पुलिस उप निरीक्षक के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में कुल दो पेपर आयोजित होंगे।

जिसमें पहला पेपर हिंदी विषय का और दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान का रहेगा। दोनों पेपर एक ही दिन आयोजित होंगे तथा दोनों प्रश्न पत्रों को हल करने हेतु उम्मीदवारों को दो-दो घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को ही फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

RPSC SI Vacancy 2023 Physical Exam

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एक्जाम के लिए बुलाया जाता है। फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों से 1600 मीटर दौड़ आयोजित होगी। इसके अलावा लॉन्ग जंप और हाई जंप इत्यादि के साथ ही उम्मीदवारों की हाइट, चेस्ट (केवल पुरुष उम्मीदवारों हेतु), वेट (केवल महिला उम्मीदवार हेतु) भी आयोजित होंगे।

फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और फिजिकल परीक्षा दोनों की सम्मिलित कट ऑफ सूची तैयार कर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

RPSC SI Vacancy 2023 Interview Details

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के अंतिम चरण में साक्षात्कार का आयोजन करवाया जाता है। भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। भर्ती के लिए आयोजित दूसरे चरण की फिजिकल परीक्षा के नंबर फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।

RPSC SI Recruitment 2023 Selection Process

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती मैं उम्मीदवारों के चयन हेतु तीन चरण आयोजित करवाए जाते हैं जिनकी संक्षिप्त रूप से जानकारी नीचे दी गई है।

  1. प्रथम चरण – लिखित परीक्षा (ओएमआर शीट आधारित)
  2. दूसरा चरण – फिजिकल टेस्ट
  3. तीसरा चरण – साक्षात्कार।

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 से संबंधित आगामी अपडेट्स की जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े रहें।

Rajasthan police Sub Inspector Recruitment 2023 salary

राजस्थान प्रदेश में पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा करवाया जाता है। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को वेतन सभी भत्तों के साथ लेवल – 11 ( ग्रेड पे ₹4200) दिया जाएगा।

RPSC SI Recruitment 2023 Education Qualification

राजस्थान प्रदेश में पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए आयोजित होने जा रही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है जिसकी संक्षिप्त जानकारी नीचे दी गई है।

  1. भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण की डिग्री होना आवश्यक है।
  2. उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

Free Mobile Panchayat Wise List: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना पंचायत वाइज लिस्ट जारी,यहां से देखे लिस्ट मे अपना नाम

How To Apply for RPSC SI Vacancy 2023

राजस्थान प्रदेश में पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 में आवेदन हेतु उम्मीदवार भर्ती से संबंधित जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को विस्तार से पढ़ें। भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु उम्मीदवार अपनी एसएसओ आईडी अथवा राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दाएं और दिए गए तीन डॉट के बटन को दबाए।
  • इसके बाद उम्मीदवार अप्लाई ऑनलाइन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार के सामने राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 से संबंधित लिंक दिखाई देगा।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार के सामने भर्ती से संबंधित आवेदन पत्र ओपन हो जाएगा।
  • आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी यथा स्थान सही से भर लेने के बाद आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड कर दें।
  • आवेदन फॉर्म भर लेने के बाद आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क जमा कर अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक हो जाने के बाद उम्मीदवार आवेदन का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख ले।

Rajasthan SI Vacancy 2023 Form Date

Post NameRajasthan SI Vacancy 2023
DepartmentRajasthan Police
Total Vacancy900+
Age Limit18-35 Years
Form StatusOnline
Rajasthan SI Form Start DateOctober/November 2023
Official Websitewww.police.rajasthan.gov.in/

Rajasthan SI vacancy 2023 में कुल कितने पद होंगे?

राजस्थान प्रदेश में पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती लगभग 900 से अधिक पदों पर आयोजित होगी। भर्ती में श्रेणीवार पदों की संख्या की जानकारी के लिए ऊपर दिए गए आर्टिकल को पढ़ें।

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए योग्यता क्या है?

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 में आवेदन से संबंधित योग्यता की विस्तार से जानकारी ऊपर आर्टिकल में दी गए हैं।

Rajasthan SI vacancy 2023 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन आयोग द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर दिए गए आर्टिकल को पढ़ें।

1 thought on “Rajasthan SI New Vacancy 2023 इंतजार खत्म राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती नोटिफिकेशन और भर्ती प्रक्रिया देखें”

Leave a Comment