RSMSSB 4th grade Admit Card 2025: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी होने की डेट जारी हो चुकी है। यह डेट आलोक राज द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अनाउंस की है। आपको बता दे कि राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के एडमिट कार्ड 13 या 14 सितंबर को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है।
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक कुल 6 परियों में करवाया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षा आयोजित करवाने हेतु इस भर्ती के सभी नियम कायदे जारी के दिए है जिनकी विस्तृत जानकारी नीचे सूचीबद्ध दी गई है।

RSMSSB 4th grade Exam 2025 Overview
विभाग का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
---|---|
भर्ती का नाम | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती |
आर्टिकल का नाम | RSMSSB 4th grade Admit Card 2025 |
कुल पदों की संख्या | 53,749 |
प्राप्त आवेदनों की संख्या | 24 लाख 76 हजार |
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 13 या 14 सितम्बर 2025 |
परीक्षा का आयोजन | 19 से 21 सितम्बर (प्रतिदिन दो दो परियों में) |
परीक्षा आयोजन का समय | पहली पारी सुबह 10 से 12 बजे तक, दूसरी पारी 3 से 5 बजे तक |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का पोर्टल | https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ |
परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र का पैटर्न कुछ इस प्रकार से रहेगा।
विषय | प्रश्न संख्या |
---|---|
सामान्य हिंदी | 20 प्रश्न |
सामान्य अंग्रेजी | 15 प्रश्न |
सामान्य ज्ञान | 70 प्रश्न |
सामान्य गणित | 15 प्रश्न |
कुल प्रश्नों की संख्या | 120 |
RSMSSB 4th grade Admit Card 2025
परीक्षार्थियों के लिए यह भर्ती काफी सरल होने वाली है क्योंकि यह भर्ती काफी पदों (53,749) पर होने जा रही है और साथ ही बोर्ड को इस भर्ती के लिए आवेदन भी काफी कम संख्या में प्राप्त हुए है। इसलिए देखा जाए तो एक पद पर काफी कम परीक्षार्थी दौड़ में हैं।
यह भी पढ़ें:- Rajasthan CET Exam Date 2025: सीईटी 12th लेवल और ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा का नोटिफिकेशन यहां देखें
4th ग्रेड कर्मचारी भर्ती की गाइडलाइन जारी
- प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प दिए जाएंगे: A, B, C, D और E ।
- पहले चार विकल्प (A, B, C, D) सही उत्तर के लिए हैं, जबकि पांचवां विकल्प (E) “अनुत्तरित प्रश्न” के लिए है ।
- आपको नीले बॉलपॉइंट पेन से इन पांचों में से केवल एक विकल्प को गहरा करना होगा ।
- अगर आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देते हैं, तो आपको पांचवां विकल्प ‘E’ गहरा करना होगा ।
- यदि पांचों में से कोई भी विकल्प गहरा नहीं किया जाता है, तो उस प्रश्न के अंकों का 1/3 भाग काट लिया जाएगा ।
- यदि 10% से अधिक प्रश्नों में कोई भी विकल्प गहरा नहीं किया गया, तो अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपने प्रत्येक प्रश्न के लिए एक विकल्प भरा है या नहीं, आपको 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा