CTET 2022 Notification सीटीईटी परीक्षा के लिए फॉर्म डेट, एग्जाम डेट, सिलेबस व योग्यता यहां देखें

सीबीएसई ने सीटीईटी 2022 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार हम आपको CTET 2022 की सटीक जानकारी नीचे उपलब्ध करा रहे है। इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे की सीटीईटी परीक्षा कब होगी, आवेदन कब शुरू होंगे, सीटीईटी एक्जाम पैटर्न क्या है? योग्यता तथा फॉर्म फीस आदि क्या है यदि आप सीटीईटी फॉर्म भरने के इच्छुक है तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

CTET 2022 Notification
CTET Notification 2022

CTET 2022 Notification in Hindi

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन पीडीएफ हमारे द्वारा इस आर्टिकल में उपलब्ध करवा दी गई है। इसके अलावा आप केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से भी सीटीईटी नोटीफिकेशन 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल बोर्ड ने सीटीईटी एक्जाम का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमे एग्जाम डेट और फॉर्म फीस के बारे में बताया गया। जिसकी जानकारी हम आपको नीचे स्टेप बाई स्टेप बता रहे है।

CTET 2022 Form Fees

सीटीईटी दिसम्बर 2022 के लिए फॉर्म फीस निम्न प्रकार है-

CategoryOnly Paper 1 or 2Both Paper 1 or 2
General/OBCRs. 1000/-Rs. 1200/-
SC/ST/diff. Abled PersonRs. 500/-Rs. 600/-

CTET Full Form

CTET Full Form in English- Central Teacher Eligibility Test

CTET Full Form in Hindi – केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

CTET 2022 Form Date

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में दिसंबर माह में करवाया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन 20 भाषाओं में किया जाएगा। आपको बता दे की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन कर दी गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटीईटी 2022 फॉर्म डेट अर्थात ऑनलाइन आवेदन जुलाई माह के अंत तक शुरू किए जा सकते हैं।
CTET Form Date 2022, CTET Form 2022 Last, CTET 2022 Application Form, CTET Application Form 2022 Last Date, CTET Syllabus 2022 PDF in Hindi Download की ऑफिशियल जानकारी की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे शिक्षा समाचार टेलीग्राम चैनल से भी प्राप्त कर सकते हैं।

CTET 2022 Eligibility Criteria

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के लिए विभाग द्वारा निर्धारित CTET 2022 Eligibility Criteria शैक्षणिक योग्यता की जानकारी नीचे जांच कर सकते हैं।

CTET 2022 Educational Qualification

CTET Eligibility Level 1- Class 1-5

जिस उम्मीदवार के पास नीचे दी गई निम्न शैक्षणिक योग्यता है केवल वे ही अभ्यर्थी केंद्रीय पात्रता परीक्षा के लिए कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के शिक्षक बनने के पात्र होंगे।

  • इच्छुक उम्मीदवार को कम से कम 50% अंकों के साथ वरिष्ठ माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है
  • अभ्यर्थी के पास सीनियर सेकेंडरी में कम से कम 45% अंकों के साथ और एनसीटीई (मान्यता मानदंड और प्रक्रिया), विनियमों के अनुसार 2 वर्षीय डिप्लोमा (एलीमेंट्री एजुकेशन) होना चाहिए
  • उम्मीदवार के पास वरिष्ठ माध्यमिक कम से कम 50% अंकों के साथ और 4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा स्नातक (बी.ई.एल.एड) डिप्लोमा। या सीनियर सेकेंडरी में कम से कम 50% अंकों के साथ और शिक्षा (विशेष शिक्षा) में 2 साल के डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • इच्छुक अभ्यर्थी के पास कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और शिक्षा स्नातक (बी.एड) जो एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से योग्यता या बैचलर ऑफ एजुकेशन हासिल की है, वह कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक नियुक्त करने का पात्र है।

CTET Eligibility Level 2- Class 6-8

जिस उम्मीदवार के पास नीचे दी गई निम्न शैक्षणिक योग्यता है केवल वे ही अभ्यर्थी केंद्रीय पात्रता परीक्षा के लिए कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के शिक्षक बनने के पात्र होंगे।

  • इच्छुक अभ्यर्थी के पास प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और शिक्षा में 1 वर्षीय स्नातक (बी.एड) में उत्तीर्ण या उपस्थित होना आवश्यक है।
  • इस संबंध में समय-समय पर जारी एनसीटीई विनियमों के अनुसार, कम से कम 45% अंकों के साथ स्नातक और 1 वर्षीय बैचलर इन एजुकेशन (बी.एड) में उत्तीर्ण या उपस्थित होना आवश्यक है।
  • सीनियर सेकेंडरी में कम से कम 50% अंकों के साथ और 4 वर्षीय बैचलर (एलीमेंट्री एजुकेशन) (B.El.Ed) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण होना। या सीनियर सेकेंडरी में कम से कम 50% अंकों के साथ और 4 वर्षीय बीए / बीएससी एड या बीएएड / बीएससी एड के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण होना आवश्यक है
  • अभ्यर्थी के पास कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और एक वर्षीय बी.एड. या कोई भी उम्मीदवार जिसने बी.एड. एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त कार्यक्रम टीईटी / सीटीईटी में उपस्थित होने के लिए पात्र है। इसके अलावा, एनसीटीई पत्र दिनांक 11-02-2011 के माध्यम से परिचालित मौजूदा टीईटी दिशानिर्देशों के अनुसार, एक व्यक्ति जो एनसीटीई अधिसूचना में निर्दिष्ट शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम (एनसीटीई या आरसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त, जैसा भी मामला हो) का अनुसरण कर रहा है। दिनांक 23 अगस्त 2010 को भी टीईटी/सीटीईटी में बैठने के लिए अर्हता प्राप्त है।

CTET 2022 Syllabus 2022 PDF

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटीईटी 2022 सिलेबस तथा एक्जाम पेटर्न निम्न प्रकार है-

Paper 1 (Class 1-5)

SubjectNo. of QuestionsMarks
Child Development And Pedology 3030
Language 1 (Compulsory)3030
Language 2 (Compulsory)3030
Mathematics 3030
Environments Studies 3030
Total150150

Paper 2 (Class 6-8)

SubjectNo. of QuestionsMarks
Child Development And Pedology3030
Language 1 (Compulsory)3030
Language 2 (Compulsory)3030
A. Mathematics & Science 6060
B. Environments Studies & Social Science 6060
Total150150

सीबीएसई बोर्ड द्वारा सीटीईटी सिलेबस 2022 जारी होने पर सीटीईटी सिलेबस इन हिंदी में डाउनलोड करने का लिंक इस आर्टिकल में उपलब्ध करा दिया जाएगा। और इसके साथ ही टेलीग्राम चैनल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

How to Apply CTET 2022

इच्छुक उम्मीदवार सीटीईटी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें –

Note- सभी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

  • सबसे पहले आपको ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद CTET Apply Online 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर यथावत स्थान पर भरना होगा।
  • अब आपको फॉर्म में मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट , फोटो व सिग्नेचर अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद अपनी केटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा कराना होगा।
  • आवेदन शुल्क जमा होने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। जिसका आप साफ पेज पर प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख ले।

Important Links: CTET News Today

CTET Exam Form Date 2022July 2022
CTET Exam Form Last Date 2022Coming Soon…
CTET Apply Online 2022Coming Soon…
CTET 2022 Exam DateDecember 2022
CTET 2022 Notification in HindiDownload CTET Notification PDF
Official Websitectet.nic.in
Telegram ChannelJoin Telegram

Rajasthan Lab Assistant Cut Off 2022 लैब असिस्टेंट केटेगरी वाइज कट ऑफ यहां देखे

CTET 2022 Notification कब जारी होगा?

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 14 जुलाई को CTET नोटिफिकेशनजारी कर दिया है। जिसे इस आर्टिकल में दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।

सीटीईटी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होंगे?

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटीईटी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन जुलाई माह में कभी भी जारी किये जा सकते है।

CTET 2022 apply online केसे करे?

सीटीईटी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का सम्पूर्ण प्रोसेस ऊपर इस आर्टिकल में देख सकते है ।

3 thoughts on “CTET 2022 Notification सीटीईटी परीक्षा के लिए फॉर्म डेट, एग्जाम डेट, सिलेबस व योग्यता यहां देखें”

Leave a Comment